Ro no D15139/23

नियमों की अनदेखी पर जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई मानकों का पालन नहीं करने वाले 173 कॉमन सर्विस सेंटरों की आईडी निरस्त

जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के संचालन में बरती जा रही लापरवाही और नियमों की अनदेखी यथा निर्धारित मानकों और सही लोकेशन पर केंद्र संचालित नहीं करने के चलते जिले भर में एक साथ 173 सीएससी आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इस सख्त कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी मापदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रहेगी और कुछ और आईडी भी निरस्त की जा सकती हैं। जांच में यह बात सामने आई कि जिले के कई सीएससी केंद्र तय किए गए नियमों पर खरे नहीं उतर रहे थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई सीएससी आईडी बिना किसी स्थायी केंद्र या दुकान के संचालित की जा रही थी, जो कि नियमों के विरुद्ध है। इसके अलावा कई स्थानों पर उचित कॉमन ब्रांडिंग का अभाव था और न ही वहां सेवाओं का रेट चार्ट प्रदर्शित किया गया था। केवल कागजों पर या अस्थायी तौर पर चल रहे इन केंद्रों की वजह से आम लोगों को सही सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए ही 173 आईडी को निरस्त करने का कड़ा फैसला लिया गया है।
सीएससी के सुचारू संचालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना प्रत्येक वीएलई के लिए अनिवार्य है। नए निर्देशों के अनुसार सीएससी केंद्र का एक स्थायी पते पर संचालित होना सबसे पहली शर्त है। इसके साथ ही, केंद्र पर निर्धारित कॉमन ब्रांडिंग का होना आवश्यक है, जिसमें बैनर को केवल चिपकाने या लटकाने के बजाय सही तरीके से फ्रेम करके लगाना होगा। ब्रांडिंग में स्टेट लोगो और सीएससी आईडी साफ-साफ अंकित होनी चाहिए और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर रेट चार्ट लगाना और सभी वीएलई का पुलिस वेरिफिकेशन होना भी अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी प्रकार के डिजिटल लेन-देन केवल आवंटित सीएससी आईडी के माध्यम से ही किए जाएं।
जिन संचालकों की आईडी इस कार्रवाई के तहत निरस्त की गई है, उनके पास बहाली का एक मौका अभी भी शेष है। यदि वे उपरोक्त सभी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करते हैं और अपनी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप दुरुस्त कर लेते हैं, तो उनकी आईडी को पुनः चालू करने की संभावना पर विचार किया जा सकता है। सीएससी ब्रांडिंग और अन्य आवश्यक सामग्री डाउनलोड करने के लिए संचालक आधिकारिक जानकारी सुविधा केंद्र पोर्टल  https://cscspv.in/common.branding.csc.html का उपयोग कर सकते हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिले में डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है।

  • Related Posts

    लाल आतंक के सूर्यास्त के साथ सुकमा में उदय हुआ स्वास्थ्य सेवाओं का सूरज

    *मेगा स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब* *स्वास्थ्य शिविर में 6,500 से अधिक लोगों ने लाभ लिया* रायपुर 07 अप्रैल 2026/ मेगा हेल्थ कैंप एक प्रमुख निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है, जहाँ…

    Read more

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, प्रदेश की ग्राम पंचायतों में “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का व्यापक आयोजन

    “मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया” अभियान बना जनभागीदारी का मॉडल दिनांक: 07 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर – शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने