Ro no D15139/23

धमतरी में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 68 क्विंटल धान जब्त – कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

धमतरी जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। को ग्राम खपरी-जोरातराई से छाती की ओर ले जाये जा रहे लगभग 168 कट्टा (68.20 क्विंटल) धान कोचिया धनेश्वर सिंह पिता रामचंद सिंह, निवासी सेमरा (सि.), सिलौटी द्वारा किसानों से अवैध रूप से खरीदा गया पाया गया। धान से भरे ट्रैक्टर को मौके पर रोककर जांच की गई, जिसमें कोचिये द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत मंडी शुल्क एवं वैधता की जांच के लिए वाहन तथा धान को मंडी नियमों के तहत जब्त किया गया। ट्रैक्टर क्रमांक CG07 X 4029 को भखारा थाना परिसर लाया गया। प्रारंभ में कोचिया द्वारा वाहन को थाना भखारा की अभिरक्षा में रखने की बात कही गई, परंतु बाद में उन्होंने इसे मंडी परिसर कुरूद में रखने का अनुरोध किया।
मौके पर उपस्थित पंचों के समक्ष विधिवत पंचनामा तैयार किया गया, जिसे सभी के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।
इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, राजस्व एवं पुलिस दलों को सतत पेट्रोलिंग करने और संदिग्ध वाहनों की जांच अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपना धान केवल अधिकृत समितियों को ही बेचें और किसी भी अवैध खरीद- फरोख्त की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने