Ro no D15139/23

जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर बड़ी कार्रवाई अब तक 258 प्रकरणों से 30,126.24 क्विंटल धान जप्त

कलेक्टर   विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीमों के माध्यम से जिलेभर में व्यापक जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 258 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनसे 30,126.24 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जो कि राज्य में सर्वाधिक है। इनमें अवैध धान परिवहन, अवैध भंडारण एवं नियमों के विरुद्ध विक्रय से जुड़े 240 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा जिले की 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। संयुक्त टीम में राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जो जिले के प्रमुख मार्गों, अंतर्राज्यीय जांच चौकियों, राइस मिलों एवं धान उपार्जन केंद्रों पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। धान खरीदी अवधि के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके।
कलेक्टर   लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निगरानी अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित

    *वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी* रायपुर 11 अप्रैल 2026/ लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के…

    Read more

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब