Ro no D15139/23

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
– वाहन को राजसात करने की प्रक्रिया प्रारंभ
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान के परिवहन की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 जनवरी 2026 की रात्रि महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान दो ट्रकों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। रात्रि लगभग 9 बजे राजस्व अधिकारियों का दल सीमावर्ती क्षेत्रों के निरीक्षण पर था। इस दौरान महाराष्ट्र के सालेकसा से कोठीटोला-कारूटोला के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमएच 11 एएल 4288 की जांच करने पर 315 कट्टा धान लोड पाया गया। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमएच 49-0272 की जांच करने पर 300 कट्टा धान लोड पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों एवं स्वामियों से धान के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज, मंडी पर्ची अथवा अन्य अनिवार्य कागजात मांगे गए। किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अधिकारियों द्वारा दोनों वाहनों के लोड कुल 615 कट्टा धान सहित वाहन जप्त कर किया गया। जप्त धान और वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने अन्य राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। नियमानुसार जप्त किए गए दोनों वाहनों एवं धान को शासन के पक्ष में राजसात करने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध धान के व्यापार और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बिचौलियों और धान के अवैध परिवहनकर्ता करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

      बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश ​रायपुर, 06 अगस्त 2026/ प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई