Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही, 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त  कलेक्टर के निर्देशानुसार निर्माण एजेंसियों के अनुबंध निरस्त एवं EMD राशि राजसात की गयी

रायपुर, 21 मई 2026। जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों पर जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार 8 ग्रामों की निविदाएं निरस्त कर दी गईं।

कलेक्टर डॉ. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समिति की बैठक में कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव ने अवगत कराया कि रायपुर जिले के 8 ग्रामों में जल जीवन मिशन के कार्यों में कार्यरत निर्माण एजेंसियों द्वारा घोर लापरवाही बरतते हुए कार्य बंद कर दिया गया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी इन एजेंसियों द्वारा कार्य पूर्ण करने में रुचि नहीं ली जा रही थी। पेयजल जैसी अतिआवश्यक सेवा के कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को संबंधित निर्माण एजेंसियों के अनुबंध तत्काल निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

इन ग्रामों की निविदाएं हुईं निरस्त :- आरंग ब्लॉक के ग्राम गोढ़ी, राटाकाट एवं मालीडीह, अभनपुर ब्लॉक के ग्राम हसदा एवं टीला, धरसींवा ब्लॉक के ग्राम सारागांव एवं तर्रा, तिल्दा ब्लॉक के ग्राम छपोरा शामिल हैं।

साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत आगामी निविदाओं में इन निर्माण एजेंसियों को वंचित रखने तथा निरस्त निविदाओं में जमा EMD राशि राजसात कर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। अब ये सभी निर्माण एजेंसियां भविष्य में जिले की जल जीवन मिशन की निविदाओं में भाग नहीं ले सकेंगी। जिले में लापरवाह एजेंसियों पर इस स्तर की बड़ी कार्यवाही पहली बार की गई है।

  • Related Posts

    बालोद की विशाल सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन का मिलेगा सजीव अनुभव

    रायपुर, 15 जून 2026/ बालोद में संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को दर्शाने वाली तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    सुशासन की मिसाल- सुशासन तिहार ने दूर की रामचंद की चिंता, घर लौटी खुशहाली

    *नया राशन कार्ड मिलने से उमरगांव के मांझी परिवार को मिली बड़ी राहत*   *मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार*   रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अंचलों…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC