Ro no D15139/23

धमतरी जिले में प्रशासनिक कार्य-विभाजन में बड़ा बदलाव

अपर कलेक्टर रीता यादव के स्थानांतरण के बाद धमतरी में नया कार्य-विभाजन जारी

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपर कलेक्टर   रीता यादव को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पद पर पदस्थ किए जाने के फलस्वरूप पूर्व में जारी कार्यालयीन कार्य विभाजन आदेश में संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के मध्य कार्यों का पुनर्वितरण अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार अधिकारियों को दिए गए विभागों तथा दायित्वों का कार्य संपादन करना होगा।
जारी संशोधित ताजा आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   रोमा श्रीवास्तव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, शिक्षा मिशन एवं सेजस, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, आयुष, PMGSY, DMF  सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी   इंदिरा देवहारी जिले में कानून-व्यवस्था, लाइसेंस, राजस्व, जेल, सूचना का अधिकार, विवाह पंजीयन, परिवहन, खाद्य, जाति अत्याचार निवारण अधिनियम, वरिष्ठ लिपिक शाखा सहित अनेक दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
अपर कलेक्टर श्री पवन कुमार प्रेमी को वित्त, स्थापना, नाजरात, नजूल, निर्वाचन, परीक्षा शाखा, स्टेशनरी, लोकसभा-विधानसभा प्रश्न, राजस्व निरीक्षण तथा अन्य व्यवस्थापकीय कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।
संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.)   प्रीति दुर्गम को नगरी अनुभाग का पूर्ण प्रभार, जबकि   नभ सिंह कोशले को कुरूद एवं मगरलोड का राजस्व एवं दंडाधिकारी कार्य सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर डॉ. कल्पना ध्रुव को समाज कल्याण विभाग का प्रभार देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा आईटी/ई-गवर्नेंस संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर   बेरनादत्त एक्का को DMF एवं CSR नोडल अधिकारी, खनिज शाखा, अधोसंरचना उन्नयन, आबकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ॅ WCD योजनाओं के सहायक नोडल अधिकारी सहित विभिन्न शाखाओं का कार्यभार दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर   मनोज कुमार मरकाम को राजस्व शाखा, राहत एवं पुनर्वास, रेडकास, राजस्व लेखा, कृषि-संबंधित सहायक नोडल दायित्व एवं अन्य राजस्व कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर   पीयूष तिवारी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार के साथ जिला सत्कार अधिकारी, अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी और मंडी धमतरी का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार