Ro no D15139/23

मॉर्निंग विजिट करने के साथ शहरों को स्वच्छ बनाएंः कलेक्टर सम्पत्ति कर वसूली, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को बढ़ाने के निर्देश

पीएम आवास सहित अन्य लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पालिका कटघोरा, दीपका, बाँकी मोंगरा, नगर पंचायत पाली और छुरी में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी निकायों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में मॉर्निंग विजिट बढ़ाते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखें। महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों में कचरे का ढेर न लगे और निकाय की टीम नियमित सफाई सुनिश्चित करे। उन्होंने घरों की संख्या के आधार पर घर-घर कचरा कलेक्शन बढ़ाने तथा नगर पालिक निगम और अन्य नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण का प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों और प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास (शहरी) अंतर्गत सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सर्वे कर 15 जनवरी तक यह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करें कि कोई हितग्राही शेष नहीं है। कलेक्टर ने सभी सीएमओ को भवनों का मूल्यांकन कराकर सम्पत्ति कर वसूली में वृद्धि लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए परीक्षण कर मांग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों से जुड़ी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने और विलंब होने पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व वसूली, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सामाजिक पेंशन के ई-केवाईसी, स्ट्रीट डाग रहवास, वैक्सीनेषन, पीएम स्वनिधि, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा अधोसंरचना मद अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा सहित निकायों के सीएमओ और इंजीनियर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व स्वास्थ्य दिवस : स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 6 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने