Ro no D15139/23

राजस्व न्यायालयों में प्राप्त आवेदनों की शीघ्र करें ऑनलाइन एंट्री -कलेक्टर

एसडीएमों को तहसीलों का नियमित निरीक्षण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 17 जून 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, खाता विभाजन, अभिलेख शुद्धता, राजस्व के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों के अंतर्गत प्राप्त समस्त आवेदनों को प्राप्ति के उपरांत जल्द से जल्द ऑनलाइन एंट्री करते हुए समय सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार प्रविष्टियां, नक्शा अपडेट, वन अधिकार पत्र के प्रकरणों को विशेष ध्यान देकर निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को भू अर्जन के प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए उनका निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व (एसडीएम) को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने जे निर्देश दिए।
उन्होंने समीक्षा के दौरान शासकीय विभागों, विभिन्न सामाजिक संगठनों को भूमि आबंटन की स्थिति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने असर्वेक्षित ग्रामों की स्थिति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द सर्वे कार्य करवाने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम ओंकार यादव, आकांक्षा त्रिपाठी, ऋतुराज बिसेन, नंदजी पांडेय, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, विश्वासराव मस्के सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर  रोहित व्यास ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर सहित कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टर निवास में किया ध्वजारोहण अधिकारी-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!