Ro no D15139/23

कुटमा में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्रारंभ पीसीसी बेड, कंक्रीट फौडेशन, भवन निर्माण, भवन का लेआउट और नीव स्तंभ बनाने के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

जशपुरनगर 09 मई 2025/ भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी आवासहीन परिवारों को पक्के मकान बनाकर देने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में एस.बी.आई. आरसेटी जशपुर द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के तहत विकासखंड बगीचा के ग्राम कुटमा में 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

प्रशिक्षण के तहत् प्रशिक्षणार्थियों को पीसीसी बेड, कंक्रीट फौडेशन, भवन निर्माण, माप सबंधी जानकारी, भवन का लेआउट करना, नीव स्तंभ बनाना एवं विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की जा रही है, ताकि सभी प्रशिक्षणार्थी राजमिस्त्री कार्याे में दक्षता हासिल कर सकें एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधान मंत्री आवास का लक्ष्य पूर्ण करने में सहभागी बन सकें साथ ही साथ सभी अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकें। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमिता विकास कार्यक्रम का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत हो सके ।

  • Related Posts

    किसानों को बीमा अंतर्गत ऐड-ऑन कराने की अपील ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के लिए किसान बीमा जरूर कराएं

    किसानों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षा सशक्त माध्यम जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पिछले कुछ दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अचानक ओलावृष्टि और तेज…

    Read more

    जशपुर के किसानों की सक्रिय सहभागिता – नई सोच की ओर एक कदम

    अंबिकापुर के ग्राम सरगवां में आयोजित संकल्प 2026 प्रदर्शनी में जशपुर उद्यान विभाग ने लगाएं स्टाल जशपुरनगर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला सरगुजा अंबिकापुर) के ग्राम सरगवां में…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब