Ro no D15139/23

कहीं इस वजह से बंगाल में हार न जाए TMC, ममता बनर्जी को सता रहा है डर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में पार्टी नेताओं से चुनाव से पहले एकजुट होने को कहा है. उनका यह मैसेज कई मायनों से अहम है. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में गुटबाजी पर नकेल कसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिला नेतृत्व को मतभेद भुलाकर मिलकर काम करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आंतरिक कलह 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है. पार्टी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बनर्जी ने प्रशासनिक समीक्षा के बाद सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के नेताओं के साथ देर रात बैठक की, जहां उन्होंने पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष और निवर्तमान मंत्री उदयन गुहा के बीच चल रहे विवाद पर नाराजगी व्यक्त की.

बैठक में घोष और गुहा, कूचबिहार के सांसद जगदीश बसुनिया और अन्य नेता शामिल हुए. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान, बनर्जी ने वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच मतभेद खत्म करने का कड़ा संदेश दिया और पार्टी से वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने को कहा.

ममता बनर्जी ने बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती से मुलाकात की

इस बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती से मुलाकात की, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बनर्जी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वहां पहुंचीं और गायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वह वहां करीब 20 मिनट तक रहीं. सूत्रों का कहना है कि करीब 60 साल के गायक डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वास्थ्य में सुधार है.

बंगाल में कब होगी चुनाव की घोषणा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग नई मतदाता सूची को लेकर कानूनी चुनौतियों से बचने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद फरवरी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा और उसे तुरंत बाद राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा. ममता बनर्जी ने रास मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया.

  • Related Posts

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    Trump Christ Image: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप लियो XIV के बीच विवाद अब काफी बढ़ गया है. ट्रंप ने हाल ही में…

    Read more

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह