Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और सांसद श्री मनोज तिवारी के बीच छत्तीसगढ़ की लोक कला, लोक संस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

सांसद श्री मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोक धरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना रू महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सशक्त आधार

          डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर, (उप संचालक) विवेक सरकार, (उप संचालक) रायपुर, 23 जून 2026/किसी भी समाज और राज्य के विकास की वास्तविक तस्वीर तब उभरती है, जब उसकी…

    Read more

    टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री  केदार कश्यप

      उन्नत सागौन रोपण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित *निजी भूमि पर सागौन रोपण के लिए शासन दे रहा 100 प्रतिशत तक अनुदान* रायपुर, 23 जून 2026/वन एवं जलवायु परिवर्तन…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां