Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य को मिली गति संरक्षकों के घर “नवग्रह कवच” एवं “हनुमान ज्योतिष” से सम्बंधित दुर्लभ पांडुलिपियों का किया गया सर्वेक्षण

अम्बिकापुर 23 मई 2026/   कलेक्टर एवं ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समिति के अध्यक्ष श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं समिति के सदस्य सचिव श्री विनय अग्रवाल के निर्देशन में जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए ‘ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण‘ अभियान जारी है। जिसके अंतर्गत जिले में प्राचीन एवं दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना है। अभियान के तहत जिले में विभिन्न ऐतिहासिक पाण्डुलिपियों का संग्रहण कर उन्हें ज्ञानभारतम् पोर्टल में दर्ज किया जा रहा है।

सरगुजा जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य में लगातार गति देखने को मिल रही है। इसी क्रम में अलग-अलग संरक्षकों के घर पहुँचकर दुर्लभ पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया गया। पुरखों की अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने की दिशा में कार्य करते हुए श्री रमाशंकर त्रिपाठी द्वारा संरक्षित उनके बाबा द्वारा लिखित “नवग्रह कवच” पांडुलिपि का सर्वेक्षण किया गया। यह कार्य एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के रिसर्च एसोसिएट श्री हरनेक सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसी क्रम में विकासखंड सीतापुर के ग्राम राधापुर निवासी श्री बालमकुन्द प्रधान के यहां भी पांडुलिपि सर्वेक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पांडुलिपि उनके दादा-परदादा श्री देवनन्दो प्रधान द्वारा संरक्षित रखी गई थी, जो सीतापुर क्षेत्र में प्राप्त हुई है। यह पांडुलिपि “हनुमान ज्योतिष” से संबंधित है।पांडुलिपि को श्री सुनील मिश्रा ने “ज्ञान भारतम्” आईडी के माध्यम से सफलतापूर्वक जियो-टैग एवं अपलोड किया।

पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के माध्यम से क्षेत्र की विलुप्तप्राय ज्ञान परंपराओं को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान पांडुलिपि की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर चर्चा की गई।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल