Ro no D15139/23

महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन, अंतिम संस्कार में पहुंचे कई कलाकार

इंटरटेनमेंट डेस्क । बुधवार को टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया. एक्टर ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था. मनोरंजन जगत के कई सितारे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से विदाई दी. दुख की इस घड़ी में दीपिका कक्कड़ भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं.
इमोशनल हुईं दीपिका
पंकज धीर का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को मुंबई में किया गया. इस मौके पर सलमान खान, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सहित कई बॉलीवुड-टेलीविजन कलाकार पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी. एक्टर को श्रद्धांजलि देने आईं दीपिका इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. दीपिका को इमोशनल होता देख शोएब ने उन्हें संभाला और हिम्मत दी.
निकितिन धीर की पोस्ट वायरल
अपने पिता के निधन से कुछ घंटे पहले निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था- जो आता है, आने दो. जो रहता है, रहने दो. जो चला जाता है, जाने दो. एक शिव भक्त होने के नाते ‘शिवार्पणम’ कहो और आगे बढ़ो! वो संभाल लेंगे! करना बहुत मुश्किल है. इस पोस्ट ने लोगों के दिलों को छू लिया.
पंकज धीर के निधन पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?
हेमा मालिनी ने अपने करीबी दोस्त पंकज धीर को खोने का गम मनाया. उनके साथ उनकी बेटी ईशा देओल भी अपने अंकल के जाने से दुखी दिखीं. हेमा मालिनी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो काफी दुखी हैं कि पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कल मैंने अपने सबसे करीबी दोस्त को खो दिया है और अब मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं.’
‘पंकज धीर, हमेशा इतने स्नेही, हर चीज के प्रति उत्साही, एक टैलेंटेड एक्टर जिन्होंने महाभारत में कर्ण के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता, इतने जीवन से भरपूर ने अंतिम सांस ली है. कैंसर से एक साहसी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया, जिसे उन्होंने दूर करने की ठानी थी.’
हेमा मालिनी ने आगे लिखा, ‘मेरे लिए वो हमेशा बहुत सपोर्टिव रहे, मैंने जो भी काम किया उसमें उन्होंने मेरा हौंसला बढ़ाया और जब भी मुझे उनकी जरूरत पड़ी, वो हमेशा मेरे साथ रहे. मुझे अपने जीवन में उनके लगातार सपोर्ट और मौजूदगी की कमी खलेगी. मैं उनकी प्यारी पत्नी अनीता जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जो उनके जीवन की रोशनी थीं.’
ईशा देओल ने पंकज धीर के लिए जताया शोक
ईशा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए पंकज धीर के लिए लिखा, ‘पंकज अंकल के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं. एक प्यारे फैमिली फ्रेंड और हमेशा खुशियों से भरे एक अद्भुत इंसान. आपको और हमारी वो मजेदार बातचीत और उसके बाद आपकी हंसी को बहुत याद करेंगे. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. आंटी, निकितिन और परिवार के प्रति गहरी संवेदना. ओम शांति.’
पंकज धीर ने टेलीविजन सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया था. वो कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे थे. इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे शोज शामिल हैं. उन्होंने बॉलीवुड मूवीज सोल्जर, बादशाह, सड़क में उम्दा काम किया था. एक्टर की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो, वो अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितिन धीर को छोड़ गए हैं. निकितिन शोजबिज में एक्टिव हैं और टीवी शोज-फिल्मों में काम करते नजर आते हैं.

  • Related Posts

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का खौफ, क्या राजकुमार राव की ‘प्रहार’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?

    Prahaar Release Date Postponed: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म अब अपनी तय रिलीज डेट 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए