Ro no D15139/23

रणजीता स्टेडियम में 240 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवजोड़ो को दिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए की सहायता

 

जशपुरनगर 28 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर 240 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने विवाह मंडप में सभी नवदंपतियों के बीच पहुंचकर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। समारोह में विभिन्न समाजों के जोड़ों ने एक साथ विवाह कर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को कुल 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है। इसमें 35 हजार रुपए की राशि चेक के माध्यम से सीधे हितग्राही को दी जाती है, जबकि लगभग 7 हजार रुपए की वैवाहिक सामग्री एवं 8 हजार रुपए आयोजन व्यय के रूप में खर्च किए जाते हैं। मुख्यमंत्री  साय ने हितग्राहियों को 35 हजार रुपए का चेक राशि का वितरण कर उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी  शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर उनके माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है। इससे अनावश्यक खर्चों पर रोक लगने के साथ सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और गरीब परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है और बेटियों के विवाह की चिंता काफी हद तक दूर हुई है।
कार्यक्रम में नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी और योजना की सराहना की। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक कार्यक्रम रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी सोच और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक बना।

  • Related Posts

    जिले के मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय चिकित्सालयो के स्थानीय क्रय की गयी औषधियो, कास्मेटिक सामाग्री तथा पशु औषधीयों की सघन जांच की कार्यवाही

      कोरबा 08 जून 2026/नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर एवं कलेक्टर कोरबा के निर्देशासानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में  जिला कोरबा स्थित मेडिकल स्टोर्स एवं शासकीय…

    Read more

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

      कोरबा 08 जून 2026/उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत) के अन्तर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में क्यों टेंशन में आ गई कांग्रेस? जानें विधायकों का गणित

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    WWDC 2026 में क्या होगा खास? नया Siri और AI फीचर्स पर टिकी नजरें, जानें कहां देखें लाइव

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    Motorola Edge 70 Pro+ Review: स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे, जानिए खरीदना चाहिए या नहीं

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात

    पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, किशोर की मौत, जानिये क्यों हुई वारदात