Ro no D15139/23

“तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” अभियान के लिए तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स

रायपुर, 14 मई 2026। यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यभर से आए स्काउट्स एवं गाइड्स लीडर्स को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, लैंगिक समानता और किशोर स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर अभियान” को प्रदेश के सभी जिलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। अभियान का समापन 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से जिला संगठन आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) तथा महिला लीडर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनिसेफ की वॉश ऑफिसर बिरजा कबी सतपथी द्वारा प्रतिभागियों से संवाद के साथ हुई। उन्होंने प्रतिभागियों से मासिक धर्म से जुड़े उनके प्रथम अनुभव और जानकारी के स्रोतों पर चर्चा की। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक झिझक पर खुलकर संवाद करते हुए शंकाओं का समाधान किया गया।

यूनिसेफ के एसबीसी कंसल्टेंट अभिषेक त्रिपाठी ने सामाजिक मानदंड, समुदाय का जुड़ाव तथा युवा सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। यूनिसेफ के आशिष कुमार ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दूसरे दिवस रायपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.वी. मसीह ने मासिक धर्म से जुड़ी  तकनीकी जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टेट कोऑर्डिनेटर मेंबरशिप ग्रोथ मोहम्मद सादिक शेख एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर ओवाईएमएस दिलीप पटेल ने जिलों में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं अन्य लीडर्स के माध्यम से अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह अभियान किशोरों में मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा इससे जुड़े मिथकों एवं झिझक को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि स्काउट्स, गाइड्स राज्यभर में युवा दूत के रूप में कार्य करेंगे|

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!