Ro no D15139/23

राज्य में सर्वाधिक रकबा समर्पण राजनांदगांव जिले में

जिला प्रशासन की अपील पर किसान कर रहे स्वेच्छा से रकबा समर्पण
शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार किसानों को धोखे में रखकर अवैध धान किसानों के रकबे में धान बेचने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की अपील पर जिले के किसानों द्वारा अपने उपज का सम्पूर्ण धान बेचने के बाद स्वेच्छा से रकबा समर्पण के कार्य में शासन का सहयोग किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम धरमुटोला के किसान श्री सुनेश मंडावी द्वारा 4.14 एकड़, ग्राम मगरधोखरा के किसान श्रीमती गंगा बाई द्वारा 1.42 एकड़ एवं ग्राम हालेकोसा के किसान श्री तिजऊ राम द्वारा 1.87 एकड़ रकबा का समर्पण किया गया है। इसी प्रकार आज 1015 किसानों ने स्वेच्छा से 239 एकड़ रकबा का समर्पण किया है। जिले में अब तक 5781 किसानों द्वारा स्वेच्छा से 1190.21 एकड़ रकबा समर्पण किया गया है।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…