Ro no D15139/23

“मायद नुनी” कार्यक्रम : दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में किशोरी बालिकाओं के सशक्तिकरण की मजबूत पहल, सुकमा में सफल आयोजन

रायपुर, 19 नवंबर 2025/

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बालिकाओं के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब दूरस्थ अंचलों और वनांचल क्षेत्रों तक भी तेजी से पहुँच रहा है। इसी पहल के तहत जिला कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में मंगलवार को सुकमा जिले के वनांचल स्थित पोटाकेबिन मुरतोंडा में “मायद नुनी” (हमारी बेटियां) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

जिला महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षार्थ टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, स्व-सुरक्षा, गुड टच–बैड टच की समझ, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा निर्णय क्षमता विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी सुश्री मनीषा शर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग तथा तरंगिनी शिक्षार्थ की विशेषज्ञ टीम ने बालिकाओं को जीवन कौशल विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने हेतु प्रेरित किया।

“मायद नुनी” कार्यक्रम न केवल बालिकाओं को जागरूकता और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक आगे बढ़ने का मार्ग भी दिखा रहा है। सुकमा जिला प्रशासन की यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में बालिका सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान कर रही है और समग्र विकास की ओर एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार