Ro no D15139/23

जिले में 1.15 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के लिए पल्स पोलियो अभियान का आयोजन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन जिलेभर में निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। वहीं 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को पहले दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि इस वर्ष जिले में 1262 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के 1,15,495 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान की तैयारी को लेकर 09 दिसंबर को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए। अभियान के लिए राज्य से 1,47,000 डोज ओरल पोलियो वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है, जिन्हें जिले के 20 कोल्ड चेन प्वाइंट्स में सुरक्षित रूप से वितरित किया गया है। पल्स पोलियो अभियान का जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान केवल एक चरण में संपन्न किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!