Ro no D15139/23

बिहान योजना से संवारी मीना ने अपना जीवन

*लखपति दीदी बन अर्जित कर रही एक लाख रुपये से भी अधिक आय*

रायपुर, 14 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई लखपति दीदी पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम बनाने प्रयास की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आजीविका की गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को अधिक से अधिक बढ़ाने के उद्देश्य ने कई महिलाओं की जिंदगी बदली रही है, उन्ही में से एक हैं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर के ग्राम अमडीपारा की श्रीमती मीना देवी गुप्ता।

*महिला स्व-सहायता समूह ने बदली जीवन*

श्रीमती मीना बिहान से जुड़कर अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी है। मीना, आरती स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और आजीविका के छोटी-छोटी गतिविधियां कर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। वे बताती हैं कि उनके पति कृषि कार्य करते हैं। प्राप्त आमदनी से परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के खर्च पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन कठिन परिस्थिति से उबरने के लिए मीना ने महिला स्व-सहायता समूह का सहारा ली और अपने जीवन को बदलने की ठानी। श्रीमती मीना गुजरे दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए महीनों लग जाते थे पैसे इक्कठे करने में। तब जाकर छोटी-छोटी जरूरते पूरी होती थी।

*मीना की परिवार में आई खुशहाली*

समूह से जुड़ने के बाद मीना ने सीआईएफ की राशि का उपयोग कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरुआत की। उन्होंने मिल, किराना दुकान संचालन का कार्य प्रारंभ किया। मीना अपनी मेहनत और लगन से अलग-अलग स्रोतों से एक लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय अर्जित कर रही है। मीना को कृषि कार्य से 70 हजार, किराना दुकान से 40 हजार और एफएलसीआरपी से 50 हजार रुपए तक की आमदनी प्राप्त हो रही है। आज इन सभी आय स्रोतों से उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है। अब उनके परिवार में खुशहाली आ गई है और परिवार का जीवन स्तर पहले से अधिक बेहतर हो गया है।

*बिहान योजना से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर*

मीना देवी की सफलता साबित करती है कि जब महिलाओं को शासन की नीतियों और पहल से अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और सफलता की ओर ले जा सकती हैं। मीना कहती हैं कि बिहान योजना ने मुझे और मेरे जैसी कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। अब मैं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हूं। उन्होंने महिलाओं के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किये गये पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 0 वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

      रायपुर, 21 जून 2026/ नारायणपुर जिले के कोटमहर गार्डन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन…

    Read more

    छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से सारंगढ़ में योग दिवस का शंखनाद

    योग और नृत्य का अद्भुत संगम: सारंगढ़ में बच्चों ने संगीत की धुन पर योग मुद्राओं से मोहा मन   *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा