Ro no D15139/23

मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना, फैंस के साथ किया शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही मनोरंजन जगत से दूर हैं, लेकिन वे अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने मनपसंद गाने के बारे में बताया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे आर.डी. बर्मन के गाने ‘ऐसा समां न होता’ पर खूबसूरत हरे-भरे पेड़ पौधों के आसपास घूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन दिया, “यह गाना साल 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा पसंदीदा गाना है। उन्होंने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने बनाए और यह वाला गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है।”

गाना ‘ऐसा समां न होता’ साल 1984 की फिल्म ‘जमीन आसमान’ में फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि अंजान ने इसके लिरिक्स दिए हैं और आर.डी. बर्मन ने इसे संगीतबद्ध किया है।

भरत रंगाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जमीन आसमान’ में संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर का एक गाना ‘ऐसा समां न होता’ उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ था।

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब हासिल कर लिया था। मीनाक्षी की पहली हिंदी फिल्म पेंटर बाबू थी। इसके बाद वे ‘हीरो’ में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर में लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।

उन्होंने ‘दामिनी’, ‘घातक’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘शहंशाह’, ‘जुर्म’, ‘तूफान’, ‘घर हो तो ऐसा’ और ‘आदमी खिलौना है’ जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा में भी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत