Ro no D15139/23

ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के संबंध में बैठक संपन्न

राजनांदगांव 25 फरवरी 2025। पंचायत संचालनालय द्वारा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन, प्रथम सम्मेलन का आयोजन एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच, जनपद व जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए समय सारिणी जारी की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जारी समय सारिणी के कार्रवाई के संपादन हेतु आज जिला पंचायत सभाकक्ष में तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने शासन के निर्देशानुसार एवं अधिनियम के प्रावधानों के तहत निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टर) एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सर्वश्री कैलाश शर्मा, दीपक ठाकुर, भूपेश साहू एवं आलोक जोशी ने निर्वाचन के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र कौशिक, सहायक परियोजना अधिकारी विजय साहू, जिला अंकेक्षक श्री अनिल साव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान अंतर्गत कार्ययोजना निर्माण पर सीएलएफ के साथ बैठक आयोजित

    महिला आय वृद्धि का बनेगा नया मॉडल राजनांदगांव 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के मोर गांव मोर पानी अभियान…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…