Ro no D15139/23

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया पर हुई बैठक

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के कुल 809 मतदान केन्द्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 किया जा रहा है। इसके तहत प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 को किया गया, जिसकी प्रतियां जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गईं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवन प्रेमी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 30 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक दिनांक 6 जनवरी 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी स्तर पर आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्राप्त दावा-आपत्तियों की जानकारी दी गई तथा प्रत्येक दावा-आपत्ति की एक-एक प्रति भी उन्हें उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने यह भी बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ