Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर बस संचालकों की बैठक तय दर से अधिक किराया वसूलने पर होगी कड़ी कार्रवाई

धमतरी, 03 जुलाई 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में बस संचालकों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित इस बैठक में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, निर्धारित किराए की वसूली और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया किसी भी परिस्थिति में न वसूलें। इसके साथ ही शासन द्वारा जारी निःशुल्क बस पासधारी हितग्राहियों को नियमानुसार और सम्मानपूर्वक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस स्टाफ द्वारा इन पासधारी हितग्राहियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस संचालकों को अपने चालक और परिचालकों को यात्रियों के प्रति शिष्ट, मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए पाबंद करने को कहा गया है।
परिवहन विभाग ने नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि मोटरयान अधिनियम, 1988 और परमिट की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। भविष्य में किसी भी रूट पर या बस में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सीधे वैधानिक व दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख बस संचालकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें समृद्धि ट्रैवल्स से श्री संकेश भंसाली, राम ट्रैवल्स से श्री सातम सिंह राजपूत, भवानी बस सर्विस से श्री मेघेश्वर प्रसाद चंद्राकर, धमतरी रोडवेज से श्री गोविंद लाल साहू, भवानी ट्रैवल्स से श्री लोचन सिंह, लक्ष्मी ट्रैवल्स से श्री धनेश कुमार और शिवम ट्रैवल्स से श्री गोवर्धन सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संचालकों ने प्रशासन को नियमों का पालन करने और यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने का भरोसा दिया।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!