Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एवं आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

धमतरी 10 सितंबर 2025/कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बीते दिनों कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय एवं सिटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने आरसेटी में संचालित ट्रेडों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि दिव्यांग जनों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल रिपेयरिंग तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए पशु सखी प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। उन्होंने युवाओं के लिए इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और ब्लॉगिंग जैसे कोर्स को बेहतर प्रशिक्षण स्वरूप उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि युवा इसे आजीविका के रूप में विकसित कर सकें।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद हितग्राहियों को पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई में पंजीकृत कराया जाए, ताकि योजना का लाभ मिल सके। साथ ही संचालित कोर्सों की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे युवा ग्रुप में भी साझा करने को कहा।

उन्होंने नगरी एवं मगरलोड क्षेत्र में बकरी पालन प्रशिक्षण की नई बैच शुरू करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आईसेटी के एजेंडा जैसे प्रथम तिमाही की प्रगति, प्रशिक्षण व्यय, लंबित बिल भुगतान एवं बड़ौदा आरसेटी के सौंदर्यीकरण पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया।

बैठक में एलबीएम श्री इंदर चंद केलवानी, निदेशक आईसेटी श्री सामल, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि
“प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कौशल विकास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आजीविका से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। यदि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण होगा तो लाभार्थी इसे अपने व्यवसाय में बदलकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।”

  • Related Posts

    कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र

    धमतरी, 10 जून 2026/ जिले के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक और सफलता मिली है।…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ करें कार्यवाही धमतरी, 10 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनांक 09 जून 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी