Ro no D15139/23

रामगढ़ महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर 4 जून को बैठक

आषाढ़ के प्रथम दिवस पर 11-12 जून को आयोजित होगा रामगढ़ महोत्सव

अम्बिकापुर 30 मई 2025/  जिले के जिला पुरातत्व संघ, अम्बिकापुर के तत्वावधान में इस वर्ष रामगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन 11 एवं 12 जून 2025 को उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक स्थल रामगढ़ में किया जाएगा। यह आयोजन आषाढ़ मास के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर किया जाता रहा है, जो क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को पुनः जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में  महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 4 जून 2025 को सायं 4ः00 बजे सरगुजा कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आयोजन समिति से जुड़े सभी अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया हैं।
जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आवश्यकताओं पर विचार-विमर्श के लिए बुलाई गई है, जिससे रामगढ़ महोत्सव 2025 को एक सफल एवं स्मरणीय आयोजन बनाया जा सके।
रामगढ़ महोत्सव सरगुजा अंचल की सांस्कृतिक विरासत, पुरातात्विक महत्व और लोक परंपराओं का प्रतीक है। इसमें नृत्य, संगीत, लोककला और पारंपरिक व्यंजनों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ क्षेत्रीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    पीएम सूर्य घर योजना से भगवानपुर के संतोष सरकार हुए बिजली बिल से ’आजाद’,बिजली उपभोक्ता बने उर्जादाता

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026/(IMNB NEWS AGENCY) ’पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। जिले के भगवानपुर निवासी श्री संतोष सरकार इस…

    Read more

    जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक 18 अप्रैल को

    अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब