Ro no D15139/23

ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के आस्था हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को जिले में सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि ज्ञानभारतम् मिशन के तहत जिले में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण, संरक्षण और दस्तावेजीकरण महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य संबंधित इकाइयों के माध्यम से पाण्डुलिपियों की पहचान कर उनका व्यवस्थित संकलन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने पर जोर दिया।बैठक में अभियान की रूपरेखा, क्रियान्वयन की रणनीति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में  कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, आयुक्त नगर पालिक निगम श्री प्रवीण वर्मा, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलसचिव सहित जिले के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं  स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने संस्थानों में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!