Ro no D15139/23

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कुरूद शाखा द्वारा जन सुरक्षा अभियान के तहत मेगा कैंप की आयोजन

* दो पॉलिसीधारकों के नामिनी को जीवन ज्योति बीमा की क्लेम राशि प्रदान की *

*धमतरी 5 अगस्त 2025/- बैंक ऑफ़ बड़ौदा कुरूद शाखा द्वारा जन सुरक्षा अभियान के तहत कुरूद मंडी परिसर में मेगा कैंप की आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कुरुद ब्लॉक एवं मगरलोड ब्लॉक से 200 से अधिक हितग्राहियों द्वारा प्रतिभागिता की गई एवं 100 से अधिक लोगों द्वारा जन सुरक्षा अभियान में पंजीकरण किया गया ।*
*कार्यक्रम के दौरान 2 पॉलिसीधारकों के नामिनी को जीवन ज्योति बीमा की क्लेम राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में ग्राहकों को जन सुरक्षा, री-केवाईसी एवं डिजिटल धोखाधड़ी के बारें में जानकारी प्रदान की गई।*
*जन सुरक्षा योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, तीन मुख्य योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना शामिल है, जो वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं। यह अभियान नागरिकों को विभिन्न जोखिमों, जैसे कि मृत्यु, दुर्घटना, और वृद्धावस्था से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।*
*कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री मनोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक, वित्तीय समावेशन विभाग, प्रधान कार्यालय, श्री बानाम्बर बेहेरा, क्षेत्रीय प्रमुख, धमतरी क्षेत्र, इंदर कुमार तिलवानी , अग्रणी जिला प्रबंधक, धमतरी एवं श्री संजीब डोले, शाखा प्रमुख, कुरुद शाखा उपस्थित रहें ।*

  • Related Posts

    यूथ फेस्ट कार्यक्रम 2026, वक्ता सौरभ द्विवेदी के कार्यक्रम समय में संशोधन

    धमतरी (IMNB NEWS AGENCY) यूथ फेस्ट कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने वाले वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी के कार्यक्रम समय में आंशिक संशोधन किया गया है। अब…

    Read more

    युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी

    *विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री श्री टंकराम वर्मा* रायपुर, 25 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) धमतरी के पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय ‘युवा फेस्ट-2026’…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी