Ro no D15139/23

डीईएएफ खातों के त्वरित निपटान हेतु मेगा कैम्प का आयोजित

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/

वित्तीय सेवा विभाग (वित्त मंत्रालय), भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार “आपकी पूँजी – आपका अधिकार” के अंतर्गत वित्तीय विभागों में 10 वर्षों से अधिक निष्क्रिय एवं दावा रहित (अनक्लेम्ड) डीईएएफ खातों के सक्रिय एवं त्वरित निपटान हेतु शुक्रवार 24 अक्टूबर को सियान सदन, घंटाघर – बुधवारी रोड कोरबा में वृहत कैम्प का आयोजन लीड बैंक कार्यालय, भारतीय स्टेट बैंक कोरबा के द्वारा किया गया।
भारत सरकार एवं भारतीय रिजर्व बैंक के “आपकी पूँजी – आपका अधिकार” के इस अभिनव पहल के तहत इस कैम्प में विशेष रूप से सभी बैंकों, भारतीय जीवन बीमा एवं एस बी आई लाइफ के द्वारा इस मुहीम को सफल बनाने का सार्थक प्रयास किया गया। इस कैम्प में भारतीय स्टेट बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब – सिंध बैंक, एच डी एफ सी बैंक, आई सी आई सी आई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं एस बी आई लाइफ इन्सयूरेंस के 37 खातों की पहचान कर 41.31 लाख रूपये का भुगतान किया गया। इस कैंप में भारतीय स्टेट बैंक लीड बैंक मैनेजर के साथ क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक श्री मृत्युंजय वर्मा, आई टी आई रामपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री रामेश्वर कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आशीष कुमार सिंह एवं जिला पंचायत कार्यालय के डीपीएम श्री चिराग ठक्कर उपस्थित थे।
बैंक जमा एवं बीमा धन में हजारों खातेदारों के निष्क्रिय एवं दावा रहित खाते में करोड़ों रूपये जमा हैं जिसका खातेदारों को या उनके वारिसान, नामित व्यक्ति को पहचान कर खाते की राशि उनके दावेदारों को भुगतान किये जाने का प्रक्रिया कैम्प के मार्फ़त जनता के बीच सन्देश देकर प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया बैंक, बीमा कार्यालय एवं म्यूच्यूअल फण्ड संस्थान द्वारा आगामी आदेश तक जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई को

      कोरबा 23 जुलाई 2026/जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 25 जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट