Ro no D15139/23

श्री महर्षि काश्यप के नाम से जाना जायेगा महबूब शाहदातार वार्ड क्रं. 13

*राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने पूर्ण बहुमत से प्रस्ताव पारित*

*27 विषयों पर हुई चर्चा, विकास कार्यो का एजेंडा तय-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

कवर्धा-कवर्धा शहर के महबूब शाहदातार वार्ड क्रं. 13 का नाम अब बदलकर श्री महर्षि काश्यप वार्ड के नाम एवं बहादुर गंज वार्ड क्रं. 21 नाम बदलकर अब मां गायत्री वार्ड के नाम से जाना जायेगा। उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण बहुमत के साथ वार्डो के नामकरण बदलने पर मुहर लगा दी है। पार्षदों द्वार पारित निर्णय को अब राज्य सरकार को प्रेषित किया जायेगा। जिससे उक्त दोनो वार्डो का नाम अब बदल जायेगा। दोनो वार्ड का नाम बदलने हेतु आवेदन के आधार पर प्रस्ताव परिषद की बैठक में रखा गया। जिसमें चर्चा कर निर्णय लिया गया।

*27 में से 24 विषयों पर पूर्ण बहुमत*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के कार्यकाल का दूसरा बैठक आज नगर पालिका कार्यालय में संपन्न हुआ है। बैठक में 27 विषयों पर चर्चा हुआ। जिसमें 24 विषयों को सर्वसम्मति एवं 03 विषयों को पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। बैठक में विभिन्न विकास कार्यो के साथ-साथ एक देश एक चुनाव, वार्ड के नामकरण में संशोधन, महिला जीम निर्माण नगर में बेतरतीब होर्डिंग बोर्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया।

*इन वार्डो का नाम बदलेगा*
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि वार्ड क्रं. 13 मनोज गुप्ता एवं 21 पार्षद सुरेन्द्र पाण्डेय के साथ वहां के निवासियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर वार्ड का नाम बदलने हेतु अनुरोध किया है जिसके परिपेक्ष्य में आज परिषद की साधारण सम्मेलन में विषयों पर चर्चा किया गया। चर्चा उपरंात वार्ड क्रं. 13 का नाम श्री महर्षि काश्यप वार्ड एवं वार्ड क्रं. 21 के नाम मां गायत्री वार्ड के नाम से जाना जावेगा।

*‘‘काश्यप संहिता‘‘ के रचियता है श्री महर्षि काश्यप-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*
महर्षि कश्यप के जन्म का व्याख्यान करते हुए नपाध्यक्ष ने बताया कि सतयुग अथवा वैदिक काल का ऋषि माना जाता है। उनका जन्म ब्रह्मा जी के मानस पुत्र के रूप में हुआ था यानि वे ब्रह्मा की मानसिक संकल्प शक्ति से उत्पन्न हुए। कश्यप ऋषि को ‘‘कश्यप संहिता‘‘ का रचयिता माना जाता है, जो आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है उन्होंने वैदिक ज्ञान को आगे बढ़ाया और अपने समय के अनेक ऋषियों और राजाओं को शिक्षा दी।काश्मीर को महर्षि कश्यप ऋषि के नाम से जाना जाता था काश्मीर को ही कश्यप ऋषि ने अपने कर्म भूमि मानकर वहाँ तपस्या भी की।

*एक देश एक चुनाव बहुमत से पास*
परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने एक देश, एक चुनाव के समर्थन में प्रस्तावको परिषद के पटल पर रखा। पटल रखने के साथ ही एक देश एक चुनाव के बारे में सारगर्भित चर्चा करते हुए बताया कि भारत में एक साथ लोकसभा, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की प्रस्तावित व्यवस्था है। केन्द्र सरकार ने इस विचार को लागू करने के लिए विधेयक पेश किया था, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य चुनावी खर्च कम करना, प्रशासनिक बोझ घटाना और शासन में सुधार लाना बताया गया है। उन्होनें इस व्यवस्था को ऐतिहासिक कदम करार दिया है प्रस्ताव पर विपक्ष दलों के उपस्थित 4 पार्षदों ने इस पर विरोध जताया, लेकिन पक्ष के उपस्थित पार्षदों ने बहुमत के आधार पर इसे पारित कर ‘‘एक देश एक चुनाव‘‘ के संकल्प पारित कर प्रस्ताव प्रेषित किये जाने की स्वीकृति दी गई है।

*डीएमफ फंड से मिले 1 करोड़ 50 लाख*
नगर पालिका अध्यक्ष के प्रयास से नगर पालिका परिषद कवर्धा जिला खनिज न्यास निधि से 1 करोड़ 50 लाख रू. की राशि प्राप्त हुई है उन्होनें बताया कि करपात्री स्कूल से लेकर जिला पंचायत, जिला पंचायत से लेकर बीएसएनएल कार्यालय से होते हुए पीजी कॉलेज तक एवं पीजी कॉलेज से लेकर आदिवासी मंगल भवन तक सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ वॉकिंग टैªक, पाथवें निर्माण किये जाने हेतु 1 करोड रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे 10 नग शेड निर्माण कार्य हेतु 48 लाख 52 हजार रू. की स्वीकृति प्राप्त हुआ है जिसका निविदा सहित अन्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य पूर्ण कर जायेगा।

  • Related Posts

    एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं साप्ताहिक मातृशक्ति चिकित्सा सेवा केंद्र का होगा आयोजन-बोड़ला में भव्य शुभारंभ

    *हिन्दू संगम बोड़ला में 25 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का महाकुंभ* *कवर्धा,दुर्ग,रायपुर-बिलासपुर के दिग्गज सुप्रसिद्ध एवम अनुभवी डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जाँच ; माताओं और बहनों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सुविधा…

    Read more

    सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम…

    22मार्च2026, बेमेतरा (IMNB NEWS AGENCY) कवर्धा–बेमेतरा मुख्य मार्ग पर रविवार को ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर स्थिति और मुआवज़े की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना कबीरधाम जिला…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने