Ro no D15139/23

कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी द्वारा किसानों को दी गई मौसम आधारित कृषि सलाह

राजनांदगांव 06 अगस्त 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा जिले के किसानों को फसल सुरक्षा के संबंध में आवश्यक सलाह दी गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिसे ध्यान में रखते हुए किसान खड़ी फसल की सुरक्षा करने हेतु आवश्यक उपायों को अपनाकर नुकसान से बचा जा सकता है। धान फसल की 20-25 दिनों की अवस्था हो चुकी है। धान फसल में शीथ ब्लाइट रोग के लक्षण दिखाई देने पर हेक्साकोनाजोल नामक कवकनाशी दवा 1 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें एवं सोयाबीन फसल वृद्धिकाल अवस्था में है। सोयाबीन फसल में संकरी एवं चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के नियंत्रण हेतु बुआई के 18-20 दिनों तक आवश्यकतानुसार खरपतवारनाशी इमेजाथाईपर 10 प्रतिशत एसएल (परसूट एवं अन्य समान उत्पाद) 750 मिली प्रति हेक्टेयर का छिड़काव करें।
पशुपालक पशुओं को गिले एवं पानी भरे स्थानों पर नहीं चराएं। पशुओं को गलघोटू एवं लंगड़ा बुखार बीमारी से बचाव के टीके अवश्यक लगवाएं। अधिक दूध उत्पादन के लिए दुधारू पशुओं को 25-30 किलो हरा चारा प्रतिदिन खिलाएं। हरे चारे एवं सूखे चारे का अनुपात 3 अनुपात 1 रखें तथा मवेशियों को 25-30 ग्राम मिनरल मिक्सचर प्रतिदिन चारे के साथ मिलाकर अवश्य खिलाएं। पशुओं को वर्षा जनित रोगों से बचाव हेतु परजीवी व कृमि नाशक घोल या दवा दें। मुर्गियों को रानीखेत बीमारी से बचाने के लिए पहला टीका एफ-1 सात दिनों के अन्दर एवं दूसरा टीका आर2बी आठ सफ्ताह की उम्र में लगवाएं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान