Ro no D15139/23

जिले में पहली बार होगा मिलेट्स महोत्सव, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल

5 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन, पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली देंगे मार्गदर्शन
जिले में मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती एवं इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा की विशेष पहल पर लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कल 5 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में पहली बार “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों एवं आमजन को मिलेट्स की उपयोगिता, पोषण मूल्य और आर्थिक संभावनाओं से अवगत कराना है।
मिलेट्स महोत्सव के दौरान जिले में उत्पादित विभिन्न प्रकार के मिलेट्स तथा उनसे तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका स्वाद उपस्थित नागरिक ले सकेंगे। यह प्रदर्शनी मिलेट्स आधारित खानपान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
इस विशेष अवसर पर पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वे किसानों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को मिलेट्स के नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, जीवनशैली में इसके महत्व तथा खेती की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। उनके मार्गदर्शन से किसानों को मिलेट्स की वैज्ञानिक खेती एवं विपणन के नए अवसरों की जानकारी भी मिलेगी।
मिलेट्स स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन एवं अन्य खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, मधुमेह नियंत्रण, हृदय रोगों से बचाव तथा वजन संतुलन में सहायक होते हैं। कम पानी में उगने वाली यह फसल पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है।
जिले में प्रमुख रूप से कोदो, कुटकी रागी, जैसे मिलेट्स का उत्पादन किया जाता है, जिन्हें अब श्रीअन्न के रूप में नई पहचान मिल रही है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इस विशेष मिलेट्स महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहभागी बनने का आग्रह किया है, ताकि मिलेट्स को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके और स्वस्थ जिले की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया जा सके।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!