Ro no D15139/23

लखपति दीदी विद्या साहू ने आत्मनिर्भरता की गढ़ी नई पहचान

*बेकरी-नमकीन व्यवसाय से संवार रही परिवार का भविष्य*

 

रायपुर, 09 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम सिंगनपुर की रहने वाली विद्या साहू आज ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुकी हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर उन्होंने अपने सपनों को नई उड़ान दी और मेहनत, लगन तथा आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है।

 

*स्वरोजगार से मिली पहचान*

कभी सीमित संसाधनों में परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली विद्या ने स्वरोजगार के माध्यम से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बेकरी एवं नमकीन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। शुरुआत छोटे स्तर पर हुई, लेकिन उनके उत्पादों की गुणवत्ता, स्वाद और मेहनत ने जल्द ही स्थानीय बाजार में उन्हें विशेष पहचान दिला दी। आज उनके द्वारा तैयार किए गए बेकरी एवं नमकीन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और वे आसपास के दुकानदारों तथा व्यवसायियों को नियमित रूप से उत्पादों की आपूर्ति कर रही हैं।

 

*उन्नत कृषि तकनीकों से बढ़ी आय*

व्यवसाय के साथ-साथ विद्या सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी करती हैं, जिससे उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हुए हैं। उनके पति श्री प्रतीक साहू भी इस सफलता यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। खेती-किसानी से जुड़े प्रतीक अपनी दो एकड़ कृषि भूमि पर उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग कर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

 

*मेहनत की कमाई से विद्या ने ली एक स्कूटी*

विद्या साहू बताती हैं कि बेकरी एवं अन्य कार्यों से उन्हें प्रतिमाह लगभग 12 से 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इस आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है। वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही हैं तथा उनकी बेहतर परवरिश और भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। अपनी मेहनत की कमाई से विद्या ने आभूषण और एक स्कूटी भी खरीदी है। स्कूटी मिलने से उनके व्यवसायिक कार्यों में सुविधा बढ़ी है और आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। आज उनका परिवार पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त और खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

 

*ग्रामीण महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा*

विद्या साहू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि महिलाओं को सही अवसर, प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और मार्गदर्शन मिले तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक भी बन सकती हैं। उनकी उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत