Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मिनी मैराथन का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया संकल्प

सरगुजा सांसद एवं महापौर ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी

अम्बिकापुर 21 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर जन-जागरूकता हेतु आज मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने लरंग साय चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मिनी मैराथन प्रतापपुर चौक होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि नशा विनाश की जड़ है, यह न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। महापौर श्रीमती भगत ने कहा कि नशा शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इसके कारण सड़क दुर्घटनाएं, अपराध और पारिवारिक विवाद बढ़ते हैं, इसलिए जन-जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक व्ही.के. उके ने नशा मुक्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में तहसीलदार अंबिकापुर उमेश्वर बाज, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह, शिक्षक-प्राध्यापक, व्यायाम शिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक श्री व्ही.के.उके द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत