Ro no D15139/23

मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ किया आजीवन संघर्ष – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए किया कार्य
– विधानसभा अध्यक्ष ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर विकास कार्यों के लिए 10 लाख रूपए की घोषणा की
– विधानसभा अध्यक्ष ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह में हुए शामिल
– जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
राजनांदगांव 12 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस, जनप्रतिनिधि एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने जिला सतनामी सेवा समिति की मांग पर 10 लाख रूपए तक के विकास कार्यों के लिए घोषणा की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता ने वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद मध्यप्रदेश से होने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मिनीमाता ने देश की महिलाओं के स्वतंत्रता, शिक्षा, प्रगति के लिए कार्य किया। मिनीमाता ने सामाजिक कुरीतियों और बुराई के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। मिनीमाता ने अस्पृश्यता निवारण कानून बनाने के लिए लोकसभा में प्रखर तर्कों के साथ अपनी बातें रखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि बाबा गुरूघासी दास के संदेश मनखे-मनखे एक समान को मिनीमाता ने दुनिया में प्रचारित किया। सभी समाज को साथ लेकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रेरणा का स्त्रोत देखते हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मिनीमाता जैसे बेटियां आगे बढ़कर समाज के लिए प्रेरणा बने और उनके जीवन में खुशहाली आए। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास के लिए राशि को बढ़ाकर 75 करोड़ रूपए रखी गई है। महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज का नाम ममतामयी मिनीमाता के नाम से है। इसके साथ ही महिला पॉलिटेक्नीक कॉलेज परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल एवं पूर्व विधायक श्री रामजी भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री धनेश पाटिला, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारण्कडेय, अध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति श्री युवराजदास ढीरहेर, उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर सांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल