Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: रांधना में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन

रायपुर, 15 मई 2025 : सुशासन तिहार में प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोण्डागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रांधना में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। शिविर में उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल में अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदन के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आवेदनों पर त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी भी उपस्थित रहीं।

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सुशासन के 15 माह पूरे हो रहे हैं। सुशासन तिहार के तहत गांव गांव में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से शासन गांव-गांव में पहुंच रही है और ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद किया जा रहा हैं। कई मांगों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है वहीं कुछ मांगों का निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जेठ माह की भरी दोपहरी में में गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का फीडबैक ले रहे हैं और समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के साथ साथ गौरव भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के विकास को गति मिली है और समाज के हर वर्ग का कल्याण हो रहा है।

कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांवों में शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार के गत 15 माह में विकास की गति और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता आई है। पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने कहा कि सुशासन तिहार से ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविर में प्रभारी मंत्री, विधायक एवं अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को हितग्राहीमूलक सामग्री वितरित किए। शिविर में उद्यानिकी विभाग द्वारा 19 हितग्राहियों को सब्जी बीज और जैविक खाद, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को मछली जाल, खाद्य विभाग द्वारा 55 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 05 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र, 44 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, श्रम विभाग द्वारा 24 को श्रम पंजीयन सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिला।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई