Ro no D15139/23

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे खपरी के सुशासन तिहार में

*सरस्वती शिशु मंदिर में अहाता निर्माण के लिए 7 लाख रूपये और सीसी रोड, नाली निर्माण के लिए 4 लाख रूपये की घोषणा की*

धमतरी, 11 अप्रैल 2025/ प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे ग्राम खपरी में आयोजित सुशासन तिहार में पहुंचे और लोगों को महावीर जयंती और हनुमान जयंती की बधाई दी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार को आपका आशीर्वाद मिला है। मोदी की गारंटी में लोगों को आवास, महतारी वंदन योजना के तहत राशि, धान खरीदी का बोनस को पूरा किया है। लोगों को प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में विकास क लहर चल रही है। आपकी समस्याओं और मांगों को जानने के लिए सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविरों के जरिए आवेदन ले रही है, जिसका निराकरण भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। गरीबों और किसानो की समस्याआें को सरकार ने समझा और उनको लाभा दिया। एक सौ दिनों में पूरी योजनाएं लागू की। भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत 10 हजार हितग्राहियों को राशि दी गई। प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रूपये उनके खातों में भेजा जा रहा है। नलजल, गैस, शौचालय जैसी योजना हमारी सरकार लाई है। प्रभारी मंत्री ने खपरी में सरस्वती शिशु मंदिर में अहाता निर्माण के लिए सात लाख रूपये और तालाब के नीचे सीसी रोड और नाली के लिए चार लाख रूपये की घोषणा की। इस अवसर पर महापौर नगरनिगम धमतरी श्री रामू रोहरा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    97.40% अंक के साथ कुसुम लता ने बढ़ाया धमतरी का मान, कलेक्टर से भेंट कर प्राप्त किया मार्गदर्शन

    कुसुम लता की उपलब्धि पर जिला गौरवान्वित, कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं   धमतरी, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हालिया बोर्ड…

    Read more

    कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय की खबर पर संज्ञान , जांच में कुछ भी बरामद नहीं

    धमतरी, 30 अप्रैल 2026/ सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम कोसमर्रा में अवैध मदिरा विक्रय संबंधी प्रसारित समाचार के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल पर…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की