Ro no D15139/23

पूर्व सांसद स्व. श्यामलाल धुर्वे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कश्यप

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप आज अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंडला में आयोजित परिसर लोकार्पण एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री श्यामलाल धुर्वे की स्मृति में परिसर का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण किया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री धुर्वे के जन्म स्थान बम्हनी जिला मंडला मध्यप्रदेश में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने स्वर्गीय श्री धुर्वे के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और समाज में विकास की अलख जगाई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री श्यामलाल धुर्वे का जन्म 25 अक्टूबर 1934 को हुआ था। उन्होंने 1972 से 1977 तक विधायक के रूप में और 1977 से 1979 तक सांसद के रूप में जनसेवा की। वे अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और जनहित के कार्यों के लिए प्रसिद्ध रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला उइके ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वर्गीय श्री धुर्वे के परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सांसद संतोष पांडेय ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, देश के नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर…

    Read more

    जनजातीय जड़ों से अंतर्राष्ट्रीय फलक तक: छत्तीसगढ़ की स्टार फुटबॉलर किरण पिस्दा के संघर्ष की कहानी

      किरण भारत के लिए खेल चुकी हैं और क्रोएशियन महिला लीग में डिनामो ज़ाग्रेब के लिए भी खेली हैं *किसी भी पोज़िशन पर खेलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत