मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 02 दिसंबर 2025(IMNB NEWS AGENCY)

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सभी दिव्यांगजन और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के अभिन्न अंग हैं और उनकी विशेष क्षमताएँ हमारे सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि उनकी विशिष्ट पहचान और हिम्मत का प्रतीक है। हमें उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और सम्मानजनक सहयोग देना चाहिए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने समाज से अपील की कि सभी मिलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जहाँ दिव्यांगजन सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। अंत में उन्होंने दिव्यांगजन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।

  • Related Posts

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को खारिज कर दिया है. इस बात पर जोर दिया कि उसने कभी भी अपनी धरती को बांग्लादेश के हितों के खिलाफ गतिविधियों के लिए…

    Read more

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    रविवार को ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने एक…

    Read more

    NATIONAL

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    पीएम मोदी ने की सिडनी हमले की निंदा, कहा- आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस, ऑस्ट्रेलिया के साथ खड़ा है भारत

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    माघ मेले के इतिहास में पहली बार जारी हुआ प्रतीक चिन्ह, मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    केरल में BJP की जीत ने हिला दी LDF और UDF की नींव, इस महिला पर टिकी सबकी नजरें

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    तालिबान के बड़े हमले से कांपा पाकिस्तान! ‘सबूतों का पिटारा’ लेकर UN से भारत-अमेरिका तक जाएगा जुल्म और नाकेबंदी का डोजियर

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    दो सेकॅण्ड में चार बार-करता रहा वार पे वार; बदला समय बदली सरकार_सोनिया के जेल जाने के आसार, बड़ा आसान-हिंदु अपमान  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…