Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ऑनलाइन भर्ती प्रणाली का किया शुभारंभ

*नई विभागीय वेबसाइट के साथ भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी तरह डिजिटल*

रायपुर, 23 दिसंबर 2025(IMNB NEWS AGENCY)
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, भरोसेमंद एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल साकार हुई। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित सभाकक्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ऑनलाइन भर्ती सॉफ्टवेयर, नई विभागीय वेबसाइट और ई ऑफिस यूजर मैनुअल का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि नई ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से आवेदन से लेकर चयन तक की संपूर्ण प्रक्रिया एक ही डिजिटल मंच पर पूरी होगी। इससे योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर मिलेगा तथा भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल, स्पष्ट और निष्पक्ष बनेगी। साथ ही अनावश्यक कार्यालयीन दौड़-भाग और भ्रांतियों से भी मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा समय और संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़े मानव संसाधन प्रबंधन को सुदृढ़ बनाएगी और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि नई विभागीय वेबसाइट और ऑनलाइन भर्ती प्रणाली से शासन की कार्यप्रणाली में जनविश्वास बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था को आधुनिक, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी स्वरूप मिलेगा। यह पहल राज्य में ई-गवर्नेंस को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी,संचालक श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव , विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है