Ro no D15139/23

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी

प्रधानमंत्री मोदी के “मन की बात” में छत्तीसगढ़ के किसानों की सराहना

रायपुर, 29 मार्च 2026/
महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने बीरपुर स्थित निवास कार्यालय में मन की बात के 132वें संस्करण का तन्मयतापूर्वक श्रवण किया।

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे समसामयिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज को सकारात्मक दिशा देने और आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का एक सशक्त मंच है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को प्रेरित करते हैं और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कोरिया जिला के किसानों की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सराहना पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि कोरिया जिले के किसानों ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए छोटे-छोटे रीचार्ज तालाब एवं सोखता गड्ढों का निर्माण किया है। इस अभिनव प्रयास को 1200 से अधिक किसानों ने अपनाया है, जिससे न केवल खेती को मजबूती मिली है, बल्कि भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।मंत्री राजवाड़े ने इसे जनभागीदारी से परिवर्तन का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

      रायपुर, 29 मार्च 2026/ उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट,…

    Read more

    समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री श्री टंकराम वर्मा निनंवा में ’साहू समाज भवन’ का हुआ लोकार्पण

      रायपुर 29 मार्च 2026/ प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है।…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….