Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लांजित में जलाशय जीर्णाेद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

रायपुर 25 अक्टूबर 2025 /महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज ग्राम लांजित में जलाशय जीर्णाेधार के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। जहां उन्होंने लांजीत जलाशय के जीर्णाेद्धार कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और सिंचाई संसाधनों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। लांजित जलाशय का जीर्णाेद्धार क्षेत्र के किसानों को स्थाई जल उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और कृषि उत्पादन को नई गति आएगी।

*जीर्णाेद्धार के बाद 240 हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई*

सन् 1986 ई. में निर्मित लांजित जलाशय लगभग 39 वर्ष पुराना है। यह जलाशय लंबे समय से क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करता रहा है। बांध की कुल लंबाई 435 मीटर है तथा इसकी जल भराव क्षमता 24.95 मिलियन क्यूबिक फीट है। लांजित जलाशय से 2 नहर निकलती है, बाई नहर 1650 मीटर तथा दाईं नहर 3390 मीटर लंबी है, जीर्णाेद्धार कार्य से जलाशय अपनी रूपांकित सिंचाई क्षमता 240 हैक्टेयर को प्राप्त कर लेगी, जिससे अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस जलाशय के जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत कार्य हेतु 258.55 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

*श्रीमती राजवाडे भैयाथान में जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल*

इसके साथ ही मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज ग्राम रैसरा व ग्राम सम्बलपुर (सेमरा) में भी जलाशय जीर्णाेद्धार के भूमिपूजन कार्यक्रम और भैयाथान में जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल हुई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, जल संसाधन एवं अन्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत