Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्पण

*नीट उत्तीर्ण करने पर निलिमा सिंह को किया सम्मानित*

रायपुर, 30 मई 2025/
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सरगुजा संभाग के ग्राम पंचायत बीरपुर में नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) सह गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। यह नया गोदाम भवन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाएगा और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुचारु बनाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बीरपुर गांव की होनहार छात्रा कुमारी निलिमा सिंह को प्रतिष्ठित नीट (NEET) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने निलिमा को प्रशस्ति पत्र और अध्ययन हेतु टैबलेट भेंट करते हुए कहा, “निलिमा जैसी बेटियाँ हमारे समाज की वास्तविक धरोहर हैं। उनकी मेहनत और सफलता आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने निलिमा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में श्री ठाकुर राम राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनमत बझाड़, जनपद सदस्य श्रीमती लीलावती सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री हरीश राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री देवधन बिंझीया, सरपंच सुश्री सुनीता सिंह, श्री रामचरण पटेल, जनपद सदस्य श्री संजू सिंह टेकाम, श्री चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से नारायणपुर के दुर्गम गांवों तक पहुंची शिक्षा

      घमंडी के बच्चों को गांव में ही मिली शाला और जाति प्रमाण पत्र ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिले नारायणपुर में कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘स्कूल केईन्ता’…

    Read more

    सकारात्मक व निष्पक्ष लेखन से ही संभव है समाज परिवर्तन – कुलपति प्रो. दयाल

      भानुप्रतापपुर के छात्रों ने किया केटीयू का शैक्षणिक भ्रमण ​रायपुर, 26 अगस्त 2026/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू), रायपुर में शासकीय महर्षि वाल्मीकि कॉलेज, भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए