Ro no D15139/23

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राज्य स्तरीय बहु-हितधारक कार्यशाला में होंगी शामिल

*दिव्यांग बच्चों के संरक्षण और बालिकाओं की सुरक्षा पर होगा फोकस*

रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री और यूनिसेफ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित एक होटल में “दिव्यांग बच्चों के संरक्षण, बालिकाओं की सुरक्षा तथा पुनर्स्थापनात्मक व्यवहार” विषय पर 26 सितंबर शुक्रवार को राज्य स्तरीय बहु-हितधारक कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, विभागीय सचिव, समाज कल्याण विभाग, पुलिस मुख्यालय और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष संबोधन किया जाएगा।

तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी विशेष आवश्यकताओं और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संस्थागत देखरेख में कार्यरत अधिकारियों को पुनर्स्थापनात्मक प्रथाओं और ट्रॉमा-इनफॉर्म्ड केयर की कार्यशैली से अवगत कराया जाएगा।

कार्यशाला में प्रदेशभर से आए बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संस्थान अधीक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। इस पहल के अंतर्गत संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों, विशेषकर दिव्यांग बच्चों और बालिकाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने कार्य योजना पर विस्तृत विचार-विमर्श की जाएगी। समापन सत्र में प्रतिभागियों के अनुभव साझा किए जाएंगे और सीखी गई बातों को भविष्य की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है