Ro no D15139/23

महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुंचाना है: मंत्री टंकराम वर्मा

*स्वछता दीदियों को किया सम्मानित*

*गांधी स्मृति स्थल में शिलालेख का किया अनावरण*

रायपुर, 2 अक्टूबर 2025/राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार पुरानी मण्डी परिसर स्थित ऐतिहासिक गांधी स्मृति स्थल में महात्मा गांधी के आगमन एवं दलित उत्थान के सन्देश के शिलालेख को अनावरण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत परिसर में वृक्षारोपण किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री वमा्र ने कहा कि महात्मा गांधी की स्वच्छता के संदेश को घर-घर पहुॅचाना है। इसके साथ ही स्वछता दीदियों को सम्मानित भी किया गया।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी क़ा सन 1933 में इस मण्डी परिसर में आगमन हुआ था और उन्होने यहां स्थित कुंए के पानी को दलितों को पिलाकर छुआ-छूत मिटाने का सन्देश दिया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल को सहेजना अत्यंत आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी इतिहास को जान सके। गांधी स्मृति स्थल जिले की अमूल्य धरोहर है। इसे सहेजने और सांवरने का काम जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखावड़ा का समापन इस ऐतिहासिक स्थल पर हो रहा है यह भी गौरव का दिन है। हम सब मिलकर बलौदाबाजार को मॉडल जिला बनाएंगे। श्री वर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने कहा कि गांधी स्मृति स्थल को संरक्षित व सहजने में सबकी सहभागिता जरुरी है। इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। सबके सहयोग से इस गांधी स्मृति स्थल को सजाने-संवारने का कार्य किया जाएगा। गांधी स्मृति स्थल की साफ-सफाई, रंग़-रोगन,लाईट लगाई गई है। कुंआ की सफाई व लोहे की जाली लगाई गई है। इसी तरह आगे भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, गौ सेवा आयोग के सदस्य योगेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!