Ro no D15139/23

मिशन वात्सल्य नवजात बालक का अवैध दत्तक ग्रहण होने से रोका गया

जशपुरनगर 08 मई 2025 / महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक नवजात बालक का अवैध दत्तक ग्रहण होने से रोका गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड के रेंगले ग्राम पंचायत में एक अविवाहित महिला ने 05 मई 2025 को शासकीय अस्पताल में एक बालक को जन्म दिया था। उक्त बालक को 06 मई 2025 को मनोरा विकासखण्ड के ग्राम नगरकोना के दम्पत्ति द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के  आपसी समझौता कर गोद लेने हेतु प्रक्रिया किया जा रहा था। उक्त प्रक्रिया की जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी को प्राप्त होने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पुलिस, चाइल्ड लाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई व दत्तक ग्रहण एजेंसी के कर्मचारियों की टीम बनाकर उचित कार्यवाही हेतु भेजा गया। जहां बालक के माता दत्तक ग्रहण लेने वाले दंपति व नवजात बालक को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति जशपुर में प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार नवजात बालक को दत्तक ग्रहण एजेंसी जशपुर में अस्थायी संरक्षित किया गया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव द्वारा बताया गया कि किसी भी नाबालिग बालक बालिकाओं का बिना कानूनी प्रक्रिया के दत्तक ग्रहण हेतु प्रक्रिया किया जाना कानूनी अपराध है। वैध दत्तक ग्रहण हेतु दत्तक ग्रहण विनियम 2017 में दिये गये  निर्देशानुसार भावी माता-पिता को केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के वेबसाइट में आवेदन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सल्य) के कार्यालय में तथा विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    वाहन स्वामी को अन्य राज्य की आबंटित पंजीयन चिन्ह का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला परिवहन कार्यालय में करना होगा प्रस्तुत 12 मास से अधिक अन्य राज्य के वाहनों के लिए आबंटित होगा छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन पंजीयन चिन्ह

    जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/परिवहन विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 47 के तहत कोई भी वाहन 12 मास से अधिक किसी राज्य में…

    Read more

    जिले में उर्वरक नियंत्रण कक्ष गठित उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी पर होगी कार्यवाही

     जशपुरनगर 11 अप्रैल 2026/ संचालक कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले के किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी, गैर कृषि उपयोग,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब