Ro no D15139/23

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

*भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा*

*अब पंडरिया विधानसभा से उपचार हेतु गए मरीजों के परिजनों के लिए रायपुर में होगा सर्वसुविधायुक्त आशियाना, विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया सेवा सदन किया जनता को समर्पित*

किसी भी जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उस संवेदनशीलता से होती है जिसके साथ वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनता है। पंडरिया विधानसभा में इसी भावना को साकार करते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा “पंडरिया सेवा सदन” की शुरुआत एक ऐसे जनहितकारी प्रयास के रूप में सामने आई है, जो न केवल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि मानवीय संवेदना का भी प्रतीक है। पंडरिया विधानसभा से बड़ी संख्या में मरीज बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर का रुख करते हैं। लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाले परिजनों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों के आसपास महंगे ठहरने के विकल्प, भोजन की व्यवस्था और दैनिक जरूरतों को पूरा करना, ये सभी समस्याएं पहले से ही परेशान परिवारों के लिए एक अतिरिक्त बोझ बन जाती थीं। ऐसे समय में आर्थिक दबाव के साथ-साथ मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है। इन्हीं चुनौतियों को समझते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने “भावना दीदी की गारंटी” में किए अपने संकल्प को दोहराते हुए राजधानी रायपुर के सेक्टर-2 में पंडरिया सेवा सदन जनता को समर्पित किया। यह पहल इस सोच का परिणाम है कि पंडरिया विधानसभा से रायपुर में इलाज के लिए आए किसी भी परिवार को अपने रहने और भोजन की चिंता न करनी पड़े, बल्कि वे पूरी तरह से अपने मरीज के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। इस सेवा का लाभ लेने के लिए मोबाइल नम्बर पर 7747892000 एवं 7747992000 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण और पंडरिया विधानसभा कमरे परिवारजनों की सेवा के प्रति अपने संकल्प की एक और कड़ी को पूरा करने का विशेष दिन है। भावना दीदी की गारंटी में हमने जनता की सेवा हेतु यह संकल्प किया था और आज उसे पूर्ण होता देख मेरे लिए गर्व और गौरव का विषय है इसके लिए मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, यह संकल्प आप सभी के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से सिद्धि तक पहुंचा है। उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन पूर्णतः निःशुल्क सुविधा प्रदान करता है। यहां ठहरने के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित कमरे, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, स्नान और शौचालय की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त जल आपूर्ति, प्रकाश और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर जैसी सभी आवश्यक व रोजमर्रा से जुड़ीं सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह स्थान केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए एक भरोसेमंद सहारा है, जो अपने प्रियजनों के उपचार के लिए घर से दूर आते हैं। “पंडरिया सेवा सदन” की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीजों के परिजनों को मानसिक शांति और भावनात्मक संबल भी प्रदान करेगा। जब किसी कठिन परिस्थिति में व्यक्ति को सहारा मिलता है, तो वह अपने संघर्ष को अधिक मजबूती से लड़ पाता है। यही इस सेवा सदन का मूल उद्देश्य जनता के साथ हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहना, उनके कष्ट को कम करना और उन्हें यह एहसास दिलाना कि वे अकेले नहीं हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा वासियों की सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन के लिए किया गया हर संकल्प हमारे लिए सर्वोपरि है। “भावना दीदी की गारंटी” केवल एक वादा नहीं, बल्कि जनसेवा का अटूट संकल्प है। यह पहल समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सहारा देने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को और सशक्त करती है। पंडरिया विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे सपनी सेवा का अवसर प्रदान किया जनता के उस विश्वास के प्रति हमने निरंतर प्रयास किये हैं चाहे वह बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा का संचालन, आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित सहयता के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना से आज जनता की हर परिस्थिति में सुविधा मिल रही है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो 500 किलोमीटर से अधिक की सड़कों का निर्माण, 300 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सिंचाई परियोजनाएं, पुल-पुलिया निर्माण, स्वच्छता एवं आवास, वनांचल क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था जैसे अनेकों काम आज गतिमान हैं जिससे पंडरिया विधानसभा की तस्वीर बदल रही है। जनसेवा और विकास इसी लक्ष्य के साथ हम निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं और आने वाले समय में जनहित व क्षेत्र के विकास से जुड़े हर कार्य निरन्तर जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं