Ro no D15139/23

विधायक जशपुर ने जल जागृति जशपुर अभियान का किया शुभारम्भ

लोदाम में विभिन्न मनोरंजक तरीकों से ग्रामीणों को सिखाये गए जल एवं भूमि संरक्षण के तरीके
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ भी कार्यक्रम में हुए शामिल

जशपुरनगर 03 अप्रैल 2025/ जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने लोदाम सेश्जल जागृति जशपुरश् अभियान का गुरुवार को शुभारम्भ किया। जल जागृति अभियान जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे जल शक्ति अभियान के कैच द रैन का एक भाग है। इसके तहत गांव गांव में जाकर जल एवं भूमि संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ श्रमदान एवं अन्य आयोजनों द्वारा लोगों को जल संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया रहा है।
इस अवसर पर विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जल को जीवन की संज्ञा दी गयी है। जल के बिना इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे में जल का सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी को अपने घरों में बारिश के शुद्ध जल को एकत्र करने के लिए सोक पिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना चाहिए। उन्होंने पानी के संरक्षण के द्वारा पृथ्वी को बचाने का संदेश देने के लिए घड़ों के रूप में पृथ्वी को नदी, तालाब एवं कुएं के प्रतितात्मक घड़ों से भर कर लोगों से जल संरक्षण की अपील की।
कार्यक्रम में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल प्रहरी एवं वाटर हीरो के रूप में सम्मानित श्री नीरज वानखेड़े द्वारा मनोरंजक तरीकों से भूमि एवं जल संचयन के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उन्होंने चित्रकला, वीडियो, खेल, मॉडल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने लाइव मॉडल के माध्यम से जल संरक्षण की आवश्यकता को प्रदर्शित कर लोगों को इसके महत्व को दर्शाया।
इस दौरान समाज सेवी संस्था श्रद्धा सबूरी के स्वयंसेवकों द्वारा सोख़्ता गड्ढा, बोर रिचार्ज, वाटर हार्वेस्टिंग, डिप सीसीटी, गेबियन स्ट्रक्चर, एलबीएस, मेढ़ बंधान आदि जल संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि जिले में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने एवं जल संरक्षण को तीव्र गति से संचालित करने के लिए जल जागृति जशपुर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एक माह तक सभी स्कूल, कॉलेजों एवं ग्रामीण संस्थाओं में जागरूकता हेतु जल जागृति शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नदी, नालों, जल वितरिकाओं, जल संभरण करने वाली अवनालिकाओं एवं जल स्त्रोतों के आस पास जन सहयोग से श्रमदान द्वारा सफाई की जाएगी।
इसके अंतर्गत 04 अप्रैल को ग्राम नीमगांव, 05 अप्रैल को ग्राम घोलेंग, 06 अप्रैल को ग्राम बोकी में जागरूकता शिविर एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू