Ro no D15139/23

विधायक विनायक गोयल ने फाइलेरिया और कृमि मुक्ति अभियान का किया शुभारंभ

जगदलपुर, 10 फरवरी 2026/ जिले के अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जिला स्तर पर गंभीर बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में आज बस्तर ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। धरमाउर में आयोजित विशेष गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिला स्तरीय सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल ने किया।

कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जन-सामान्य के मन से संकोच दूर करने के लिए अतिथियों ने स्वयं दवा का सेवन किया और फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को रुग्णता प्रबंधन एवं विकलांगता निवारण किट प्रदान की। विधायक  गोयल ने अपने संबोधन में इसे शासन की एक उत्कृष्ट पहल बताते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वस्थ भविष्य के लिए इस अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान डॉ. संजय बसाक ने बताया कि हाथीपांव जैसी लाइलाज और गंभीर बीमारी को केवल निरंतर सावधानी और दवा सेवन से ही रोका जा सकता है। यह जीवन रक्षक दवाएं सभी सरकारी अस्पतालों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. एसएस टेकाम एवं डॉ. सी. मैत्री ने बताया कि स्वास्थ्य दल घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा उपलब्ध कराएंगे, जिसकी शुरुआत आज अतिथियों द्वारा बच्चों को दवा खिलाकर की गई।
कार्यक्रम के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.  पद जोशी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रीना लक्ष्मी और खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक विशेषज्ञ और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वैच्छिक कार्यकर्ता  शिवनारायण पाण्डे के संचालन में चले इस कार्यक्रम का समापन सेक्टर चिकित्सा प्रभारी  विरेन्द्र गायकवाड़ के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान के प्रति अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक