Ro no D15139/23

मनरेगा से बदला बांगोली का जीवन, अब गांव में ही मिलेगा राशन

भैरमगढ़ विकासखंड के इंद्रावती नदी पार स्थित नियद नेल्लानार ग्राम पंचायत  बांगोली गांव के ग्रामीणों को अब राशन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वर्षों से माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र के बांगोली, सतवा और मरकापाल के निवासियों को प्रतिमाह 18 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ जाकर उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त करना पड़ता था। बरसात के दिनों में इंद्रावती नदी पार करना अत्यंत जोखिमपूर्ण हो जाता था जिससे 524 राशनकार्डधारी परिवारों को नियमित खाद्यान्न प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
जिला प्रशासन की पहल तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना और जिला खनिज न्यास निधि 
(DMF) के संयुक्त सहयोग से ग्रामीणों की यह बड़ी समस्या अब समाप्त होने जा रही है। लगभग 11 लाख 76 हजार रुपये की लागत से बांगोली में खाद्यान भंडारण सह उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। नए भवन के तैयार होने के साथ ही गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था जल्द शुरू होने वाली है। स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में इस सुविधा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
मरकापाल की सरपंच श्रीमती बसंती नेताम ने बताया कि ग्रामीणों को पहले राशन के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। लेकिन अब 524 परिवारों को गांव में ही सुगमता से खाद्यान्न मिलेगा, जिससे उनकी बड़ी समस्या दूर हो गई है।
इसी तरह सतवा के उपसरपंच जुनकी कोरसा और बांगोली के मानसू भास्कर ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को राशन लाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। पहले यह कार्य किसी चुनौती से कम नहीं था।
उचित मूल्य दुकान के इस नए भवन से इन तीनों गांवों में राहत, सुरक्षा और सुविधा की नई उम्मीद जागी है। ग्रामीणों को अब सुरक्षित, नियमित और समय पर राशन उपलब्ध होगा जिससे गांव में खुशी और संतोष का माहौल है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले

    रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के…

    Read more

    डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

    *मुख्यमंत्री ने कहा—140 करोड़ नागरिकों को सीधी राहत देने वाला ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक* रायपुर 27 मार्च 2026/ केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने