Ro no D15139/23

मनरेगा से बदला ग्राम पंचायत बांगोली का जीवन

*अब गांव में ही मिलेगा राशन – ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत*

रायपुर, 10 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के इंद्रावती नदी पार स्थित नक्सल प्रभावित नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत के बांगोली गांव में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। अब ग्रामीणों को राशन के लिए 18 किलोमीटर दूर भैरमगढ़ नहीं जाना होगा। बरसात के मौसम में नदी पार करना जोखिम भरा होता था, जिससे 524 राशन कार्डधारी परिवार नियमित खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर पाते थे।

*मनरेगा और (DMF) से हुआ बड़ा परिवर्तन*

जिला प्रशासन की पहल पर महात्मा गांधी नरेगा योजना और जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के संयुक्त सहयोग से बांगोली गांव में खाद्यान्न भंडारण सह उचित मूल्य दुकान भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। इस भवन पर लगभग 11 लाख 76 हजार रुपये व्यय किए गए हैं। भवन के तैयार होने के साथ ही गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था शुरू होने वाली है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों में इस सुविधा को लेकर उत्साह है, क्योंकि अब उन्हें बारिश में नदी पार करने के जोखिम और लंबी दूरी की परेशानी मुक्ति मिली है।

*ग्रामीणों ने जताया आभार -परेशानी से मिली मुक्ति*

मरकापाल की सरपंच श्रीमती बसंती नेताम ने बताया कि पहले ग्रामीणों को राशन के लिए बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब 524 परिवारों को गांव में ही आसानी से खाद्यान्न उपलब्ध होगा। ग्राम सतवा के उपसरपंच जुनकी कोरसा और बांगोली के मानसू भास्कर ने भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा ग्रामीणों को बड़ी राहत देगी और अब कठिन परिस्थितियों में बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!